खोजें लोड हो रहा है...
राष्ट्रीय डिजिटल समाचार मंच
ACADEMY
BREAKING
अब ममता के करीबी सौमित्र पर अंडे फेंके गए: TMC की धनुरहाट सरपंच को लोगों ने घेरा, हाथ जोड़कर घुटनों के बल बैठीं, माफी मांगती दिखीं रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस UP B.Ed. Result 2026 (OUT) LIVE: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2.40 लाख से ज्यादा सीटें, Direct Link से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब – ‘फ्री नहीं होगा होर्मुज, फीस तो देनी होगी’ अपडेट@12 | 16 जून, 2026 | मुख्य समाचार डाइट कल्चर का भ्रम बनाम देसी लाइफस्टाइल: क्या सेहत के आधुनिक नुस्खे हमारी पारंपरिक थाली के आगे फेल हैं अब ममता के करीबी सौमित्र पर अंडे फेंके गए: TMC की धनुरहाट सरपंच को लोगों ने घेरा, हाथ जोड़कर घुटनों के बल बैठीं, माफी मांगती दिखीं रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस UP B.Ed. Result 2026 (OUT) LIVE: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2.40 लाख से ज्यादा सीटें, Direct Link से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब – ‘फ्री नहीं होगा होर्मुज, फीस तो देनी होगी’ अपडेट@12 | 16 जून, 2026 | मुख्य समाचार डाइट कल्चर का भ्रम बनाम देसी लाइफस्टाइल: क्या सेहत के आधुनिक नुस्खे हमारी पारंपरिक थाली के आगे फेल हैं
×

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

बारामती एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य, हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत
बारामती एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी; हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत। फोटो: उपलब्ध फुटेज से
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का विमान हादसे में निधन, 5 की मौत

मुंबई/बारामती | 28 जनवरी 2026  — RI News डेस्क

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री : का बुधवार सुबह विमान हादसे में निधन हो गया।
66 वर्षीय अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे। सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर
लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड विमान रनवे से फिसल गया और उसमें भीषण आग लग गई।
हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा

महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के अनुसार विमान पहली बार लैंडिंग के दौरान रनवे स्पष्ट न दिखने के कारण
दोबारा ऊपर ले जाया गया। इसके बाद रनवे-11 पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश की गई,
इसी दौरान विमान नियंत्रण खो बैठा और रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार लैंडिंग के समय पायलट द्वारा कोई इमरजेंसी सिग्नल या
‘मेडे कॉल’ नहीं दी गई थी।

मृतकों का विवरण

  • अजित पवार – महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री
  • एक निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO)
  • दो पायलट
  • एक महिला क्रू मेंबर

राज्य में शोक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं और झंडे आधे झुके रहेंगे।
आज राज्य के स्कूलों में अवकाश भी घोषित किया गया है।
अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में किए जाने की संभावना है।

जांच शुरू

विमान हादसे की जांच संबंधित विमानन एजेंसियों द्वारा शुरू कर दी गई है।
हादसे से जुड़े CCTV फुटेज और तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 


Dainik Bhaskar


स्रोतः आरआई न्यूज फीड नेटवर्क (एकीकृत) | संपादक मंडल: आरआई न्यूज डेस्क (RI News Desk)

📅 प्रकाशित तिथि: 28 Jan 2026 को 02:28 PM बजे | गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top