खोजें लोड हो रहा है...
राष्ट्रीय डिजिटल समाचार मंच
ACADEMY
BREAKING
डाइट कल्चर का भ्रम बनाम देसी लाइफस्टाइल: क्या सेहत के आधुनिक नुस्खे हमारी पारंपरिक थाली के आगे फेल हैं दिमाग की कसरत: सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए रीजनिंग के सबसे ट्रिकी सवाल, अपनी तैयारी को परखें 107 दिनों की जंग के बाद अमेरिका-इरान में हुआ शांति समझौता केवल ‘दिखावा’? विशेषज्ञ का दावा- वाशिंगटन के इरादे रहे अधूरे भारत का विश्वगुरु बनना दुनिया में तबाही के लिए नहीं, बल्कि शांति के लिए होगा’; आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान BIG STORIES यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता का स्लोवाकिया ने किया समर्थन; द्विपक्षीय संबंध ‘व्यापक साझेदारी’ में बदले चीनी खाते ही शरीर में शुरू हो जाते हैं ये 10 बदलाव, ज्यादातर लोगों को नहीं होती जानकारी डाइट कल्चर का भ्रम बनाम देसी लाइफस्टाइल: क्या सेहत के आधुनिक नुस्खे हमारी पारंपरिक थाली के आगे फेल हैं दिमाग की कसरत: सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए रीजनिंग के सबसे ट्रिकी सवाल, अपनी तैयारी को परखें 107 दिनों की जंग के बाद अमेरिका-इरान में हुआ शांति समझौता केवल ‘दिखावा’? विशेषज्ञ का दावा- वाशिंगटन के इरादे रहे अधूरे भारत का विश्वगुरु बनना दुनिया में तबाही के लिए नहीं, बल्कि शांति के लिए होगा’; आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान BIG STORIES यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता का स्लोवाकिया ने किया समर्थन; द्विपक्षीय संबंध ‘व्यापक साझेदारी’ में बदले चीनी खाते ही शरीर में शुरू हो जाते हैं ये 10 बदलाव, ज्यादातर लोगों को नहीं होती जानकारी
×

युद्ध की भाषा और मानवता का संकट

Rajesh Rai Pintu Editorial

युद्ध की भाषा और मानवता का संकट

हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप का वह बयान चर्चा में है जिसमें उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सैनिकों को ईरानी जहाजों को डुबोने में “मज़ा” आ रहा है। यह कथन उस घटना के संदर्भ में आया, जिसमें IRIS Dena (Islamic Republic of Iran Ship Dena) सहित कई ईरानी जहाजों पर हिंद महासागर में कार्रवाई की बात कही गई। यदि किसी विश्व शक्ति के नेता की भाषा इतनी असंवेदनशील हो जाए कि युद्ध और विनाश भी मनोरंजन की तरह प्रतीत होने लगे, तो यह केवल एक देश की नहीं बल्कि पूरी मानवता की चिंता का विषय बन जाता है।

आज दुनिया के कई मुस्लिम देशों में आपसी संघर्ष, वर्चस्व की लड़ाई और राजनीतिक अस्थिरता दिखाई देती है। ईरान, यमन, सिरिया और इराक जैसे देशों में वर्षों से चल रहे संघर्ष ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर बना दिया है। इन लड़ाइयों ने न केवल आर्थिक और सामाजिक ढांचे को कमजोर किया है, बल्कि मानवता को भी गहरी चोट पहुंचाई है। इनकी अस्थिरता का कारण भी उनकी स्वयं की अमानवीय कुकृत्य ही हैं।

जब किसी क्षेत्र में लगातार अमानवीय घटनाएँ होती हैं, तो प्रकृति उसे दण्डित करती है। आज उनकी करनी उनके सामने है। आज हालत यह है कि दुनिया के दूसरे देशों के लिए वहां खुलकर समर्थन देना भी कठिन हो रहा है। आज उसी अमानवीय कुकृत्यों की राह अमेरिका भी बढ़ रहा है। एक दिन इसका भी अहंकार टूटेगा।

संयुक्त राज्य अमेरिका लंबे समय से खुद को वैश्विक लोकतंत्र और मानवाधिकारों का रक्षक बताता रहा है, लेकिन ऐसी बयानबाज़ी उस छवि को गहरी चोट पहुंचाती है। युद्ध किसी खेल का मैदान नहीं होता, जहां जीत-हार पर आनंद लिया जाए। इसके पीछे सैनिकों की जान, परिवारों का दर्द और देशों के बीच स्थायी तनाव छिपा होता है। किसी जहाज को डुबोना केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि कई जिंदगियों के अंत की संभावना भी है।

दूसरी ओर ईरान और पश्चिमी देशों के बीच लंबे समय से तनाव रहा है। इस क्षेत्रीय संघर्ष ने पहले ही मध्य-पूर्व को अस्थिर बना रखा है। ऐसे में यदि शक्तिशाली देशों के नेता अहंकार और आक्रामक भाषा का प्रयोग करेंगे, तो हालात और बदतर हो सकते हैं। इतिहास गवाह है कि जब भी महाशक्तियां शक्ति प्रदर्शन के नशे में डूबी हैं, तब दुनिया को उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

यह भी सच है कि वैश्विक राजनीति में कई बार अलग-अलग पक्षों ने अमानवीय कृत्य किए हैं, जिसके कारण समुदायों और देशों के बीच अविश्वास गहराया है। परंतु किसी एक की गलती दूसरे को क्रूरता का अधिकार नहीं दे देती। यदि विश्व व्यवस्था को स्थिर रखना है, तो नेताओं को युद्ध की भाषा नहीं बल्कि संयम, कूटनीति और मानवता की भाषा बोलनी होगी। क्योंकि इतिहास अंततः ताकत से नहीं, बल्कि नैतिकता से निर्णय करता है।

यह भी पढ़ें:
अंतरराष्ट्रीय समाचार से जुड़ी अन्य खबरें

— Rajesh Rai “Pintu” | Guest Columnist


स्रोतः आरआई न्यूज फीड नेटवर्क (एकीकृत) | संपादक मंडल: आरआई न्यूज डेस्क (RI News Desk)

📅 प्रकाशित तिथि: 11 Mar 2026 को 02:40 PM बजे | गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top