खोजें लोड हो रहा है...
राष्ट्रीय डिजिटल समाचार मंच
ACADEMY
BREAKING
डाइट कल्चर का भ्रम बनाम देसी लाइफस्टाइल: क्या सेहत के आधुनिक नुस्खे हमारी पारंपरिक थाली के आगे फेल हैं दिमाग की कसरत: सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए रीजनिंग के सबसे ट्रिकी सवाल, अपनी तैयारी को परखें 107 दिनों की जंग के बाद अमेरिका-इरान में हुआ शांति समझौता केवल ‘दिखावा’? विशेषज्ञ का दावा- वाशिंगटन के इरादे रहे अधूरे भारत का विश्वगुरु बनना दुनिया में तबाही के लिए नहीं, बल्कि शांति के लिए होगा’; आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान BIG STORIES यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता का स्लोवाकिया ने किया समर्थन; द्विपक्षीय संबंध ‘व्यापक साझेदारी’ में बदले चीनी खाते ही शरीर में शुरू हो जाते हैं ये 10 बदलाव, ज्यादातर लोगों को नहीं होती जानकारी डाइट कल्चर का भ्रम बनाम देसी लाइफस्टाइल: क्या सेहत के आधुनिक नुस्खे हमारी पारंपरिक थाली के आगे फेल हैं दिमाग की कसरत: सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए रीजनिंग के सबसे ट्रिकी सवाल, अपनी तैयारी को परखें 107 दिनों की जंग के बाद अमेरिका-इरान में हुआ शांति समझौता केवल ‘दिखावा’? विशेषज्ञ का दावा- वाशिंगटन के इरादे रहे अधूरे भारत का विश्वगुरु बनना दुनिया में तबाही के लिए नहीं, बल्कि शांति के लिए होगा’; आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान BIG STORIES यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता का स्लोवाकिया ने किया समर्थन; द्विपक्षीय संबंध ‘व्यापक साझेदारी’ में बदले चीनी खाते ही शरीर में शुरू हो जाते हैं ये 10 बदलाव, ज्यादातर लोगों को नहीं होती जानकारी
×

गाजीपुर: नेशनल यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम में चयनित हुए गणेश शंकर राय

गाजीपुर के गणेश शंकर राय का नेशनल यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन

Byline: — Awanish Kumar Rai | Bureau Chief
Date: 01 मार्च 2026

भांवरकोल (गाजीपुर) क्षेत्र के लोचाइन गांव निवासी अजय राय उर्फ झब्बल राय के पुत्र गणेश शंकर राय का उत्तर प्रदेश की टीम में नेशनल यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गणेश शंकर राय ने अपने निरंतर परिश्रम और शानदार प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।

एक संभ्रांत परिवार से संबंध रखने वाले गणेश शंकर राय की रुचि पढ़ाई के साथ-साथ वॉलीबॉल में भी शुरू से रही है। उन्होंने विभिन्न वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर न केवल क्षेत्र बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है।

वॉलीबॉल के प्रति उनकी लगन और प्रतिभा को देखते हुए परिजनों ने उनका प्रवेश प्रयागराज स्थित देव अकैडमी में कोचिंग के लिए कराया, जहां वे अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।

हाल ही में ग्रीन पार्क में आयोजित ट्रायल के आधार पर चयनित किए गए कुल 18 खिलाड़ियों में गणेश शंकर राय का नाम भी शामिल है। चयन को लेकर परिवार और शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

गणेश शंकर राय ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को 3 मार्च से 12 मार्च तक वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद इन 18 खिलाड़ियों में से 14 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा, जिन्हें 15 से 20 मार्च तक ओडिशा में आयोजित नेशनल यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।


स्रोतः आरआई न्यूज फीड नेटवर्क (एकीकृत) | संपादक मंडल: आरआई न्यूज डेस्क (RI News Desk)

📅 प्रकाशित तिथि: 01 Mar 2026 को 08:59 PM बजे | गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top