खोजें लोड हो रहा है...
राष्ट्रीय डिजिटल समाचार मंच
ACADEMY
BREAKING
डाइट कल्चर का भ्रम बनाम देसी लाइफस्टाइल: क्या सेहत के आधुनिक नुस्खे हमारी पारंपरिक थाली के आगे फेल हैं दिमाग की कसरत: सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए रीजनिंग के सबसे ट्रिकी सवाल, अपनी तैयारी को परखें 107 दिनों की जंग के बाद अमेरिका-इरान में हुआ शांति समझौता केवल ‘दिखावा’? विशेषज्ञ का दावा- वाशिंगटन के इरादे रहे अधूरे भारत का विश्वगुरु बनना दुनिया में तबाही के लिए नहीं, बल्कि शांति के लिए होगा’; आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान BIG STORIES यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता का स्लोवाकिया ने किया समर्थन; द्विपक्षीय संबंध ‘व्यापक साझेदारी’ में बदले चीनी खाते ही शरीर में शुरू हो जाते हैं ये 10 बदलाव, ज्यादातर लोगों को नहीं होती जानकारी डाइट कल्चर का भ्रम बनाम देसी लाइफस्टाइल: क्या सेहत के आधुनिक नुस्खे हमारी पारंपरिक थाली के आगे फेल हैं दिमाग की कसरत: सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए रीजनिंग के सबसे ट्रिकी सवाल, अपनी तैयारी को परखें 107 दिनों की जंग के बाद अमेरिका-इरान में हुआ शांति समझौता केवल ‘दिखावा’? विशेषज्ञ का दावा- वाशिंगटन के इरादे रहे अधूरे भारत का विश्वगुरु बनना दुनिया में तबाही के लिए नहीं, बल्कि शांति के लिए होगा’; आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान BIG STORIES यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता का स्लोवाकिया ने किया समर्थन; द्विपक्षीय संबंध ‘व्यापक साझेदारी’ में बदले चीनी खाते ही शरीर में शुरू हो जाते हैं ये 10 बदलाव, ज्यादातर लोगों को नहीं होती जानकारी
×

तरका अमरूपुर महायज्ञ 2026: ग्यारह कुंडी श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आज से प्रारंभ

-AWANISH RAI | BUREAU CHIEF (LOCAL), RI NEWS | 24 JAN 2026   तरका अमरूपुर महायज्ञ 2026
तरका अमरूपुर महायज्ञ के शुभारंभ पर संत रामलखन दास शास्त्री जी और आयोजन समिति
तरका अमरूपुर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के प्रथम दिन यज्ञ स्थल पर संत रामलखन दास शास्त्री जी महाराज और आयोजन समिति के सदस्य।

भांवरकोल (गाजीपुर): क्षेत्र के तरका अमरूपुर गांव में आयोजित होने वाला ग्यारह कुंडी श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आज शनिवार से विधिवत प्रारंभ हो गया। प्रातः 7 बजे भव्य कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। पूरा गांव भक्तिमय वातावरण और जयकारों से गूंज उठा।

ग्रामसभा परिसर में निर्मित भव्य यज्ञ मंडप एवं आकर्षक पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रथम आहुतियां दी गईं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं ठंड से बचाव के लिए आयोजन समिति द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं।

आज महायज्ञ के प्रथम दिवस पर युवा नेता व समाजसेवी अभिजीत राय हिमांशु भी यज्ञ स्थल पहुंचे और यज्ञकर्ता स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं।

ग्राम प्रधान बंगाली राय एवं कमलेश राय ने बताया कि भगवान लक्ष्मी नारायण जी की कृपा से यह महायज्ञ 24 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक ग्रामसभा तरका अमरूपुर, ब्लॉक भांवरकोल, जनपद गाजीपुर की धर्मप्राण भूमि पर आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ का संचालन श्री श्री 1008 श्री आचार्य संत धरम पूज्य रामलखन दास शास्त्री जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा।

यज्ञ कार्यक्रम

  • 24 जनवरी 2026 (शनिवार), प्रातः 7 बजे — कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा (आज संपन्न)
  • 25 जनवरी 2026 (रविवार), प्रातः 8 बजे — पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश
  • 26 जनवरी 2026 (सोमवार), अपराह्न 3 बजे — अरणी मंथन एवं अग्नि प्राकट्य
  • 1 फरवरी 2026 (रविवार), अपराह्न 2 बजे — यज्ञ पूर्णाहुति एवं कथा विश्राम
  • 2 फरवरी 2026 (सोमवार), अपराह्न 12 बजे — यज्ञ भंडारा एवं संत विदाई

आयोजकों ने बताया कि इस महायज्ञ में अंतरराष्ट्रीय कथावाचकों एवं अंतरराष्ट्रीय रासलीला मंडली का भी आगमन होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आचार्य पूज्य सुधीश दुबे जी (यज्ञ संरक्षक), पूज्य संजय शास्त्री जी महाराज, पूज्य आचार्य अमित शास्त्री जी तथा अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका परम पूजनीया देवी प्रतिमा जी सहभागिता करेंगी।

आयोजन समिति ने समस्त ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने तथा तन-मन-धन से सहयोग कर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।

संपर्क:
मो. 8004739815, 8081212868, 8787212512, 7007112131, 8173870751

 


विश्लेषण

तरका अमरूपुर में आज से प्रारंभ हुआ यह महायज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज को संगठित करने वाला एक बड़ा सांस्कृतिक आयोजन भी है। कलश यात्रा में उमड़ी भीड़ यह दर्शाती है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में इस आयोजन को लेकर गहरी आस्था और उत्साह है।

प्रभाव

इस महायज्ञ के चलते क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय व्यापार, परिवहन और रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही यह आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करेगा और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


स्रोतः आरआई न्यूज फीड नेटवर्क (एकीकृत) | संपादक मंडल: आरआई न्यूज डेस्क (RI News Desk)

📅 प्रकाशित तिथि: 24 Jan 2026 को 12:22 PM बजे | गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top