खोजें लोड हो रहा है...
राष्ट्रीय डिजिटल समाचार मंच
ACADEMY
BREAKING
चीनी खाते ही शरीर में शुरू हो जाते हैं ये 10 बदलाव, ज्यादातर लोगों को नहीं होती जानकारी भारत की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित: 62 हजार टन LNG लेकर ‘दिशा’ जहाज होर्मुज पार, सरकार ने अफवाहों से बचने की दी सलाह समुद्र के नीचे ज्वालामुखी विस्फोट से तैरते पत्थरों का सैलाब, पापुआ न्यू गिनी के कई द्वीप प्रभावित भारत ए पर 10 रन की पेनल्टी, श्रीलंका ए को मिला बड़ा फायदा; रोमांचक मुकाबले में नियम उल्लंघन पड़ा भारी UPSC GS Paper Q & A: यूपीएससी परीक्षा में कैसे सवाल पूछे जाते हैं? जानिए इतिहास, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न Italy Government Scholarship 2026: भारतीय छात्रों को इटली में पढ़ने का सुनहरा मौका, मिल रही ₹17.50 लाख तक की स्कॉलरशिप चीनी खाते ही शरीर में शुरू हो जाते हैं ये 10 बदलाव, ज्यादातर लोगों को नहीं होती जानकारी भारत की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित: 62 हजार टन LNG लेकर ‘दिशा’ जहाज होर्मुज पार, सरकार ने अफवाहों से बचने की दी सलाह समुद्र के नीचे ज्वालामुखी विस्फोट से तैरते पत्थरों का सैलाब, पापुआ न्यू गिनी के कई द्वीप प्रभावित भारत ए पर 10 रन की पेनल्टी, श्रीलंका ए को मिला बड़ा फायदा; रोमांचक मुकाबले में नियम उल्लंघन पड़ा भारी UPSC GS Paper Q & A: यूपीएससी परीक्षा में कैसे सवाल पूछे जाते हैं? जानिए इतिहास, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न Italy Government Scholarship 2026: भारतीय छात्रों को इटली में पढ़ने का सुनहरा मौका, मिल रही ₹17.50 लाख तक की स्कॉलरशिप
×

डिडामई गांव में पांच कुंडीय यज्ञ के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ

डिडामई गांव में श्रीराम कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा का दृश्य
सिकोहाबाद क्षेत्र के डिडामई गांव में श्रीराम कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा।

डिडामई गांव में श्रीराम कथा और पांच कुंडीय यज्ञ

शिकोहाबाद।
सिकोहाबाद क्षेत्र के डिडामई गांव स्थित बाबा की शाला परिसर में श्रीराम दरबार, दुर्गा माता एवं नवग्रह विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा तथा पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन सोमवार से प्रारंभ हुआ। इसके साथ ही गांव में श्रीराम कथा का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।

कथा प्रारंभ होने से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजनों पर थिरकती हुई चलती नजर आईं। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। यात्रा में बजरंग अखाड़ा परिषद, काशी (बनारस) से आए पीठाधीश्वर एवं कथावाचक स्वामी हरि प्रकाश जी महाराज भी उपस्थित रहे।

कलश यात्रा के उपरांत घट स्थापना का आयोजन श्रीश्री 1008 ठाकुर कृष्ण बिहारी महाराज मंदिर, शाला परिसर में संपन्न हुआ। यहां तीन दिनों तक दुर्गा माता एवं नवग्रह विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम के आयोजक एवं परीक्षित प्रवीन कुमार शर्मा एवं सुमन देवी रहे। आयोजन की व्यवस्था मंदिर शाला ट्रस्ट द्वारा की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रबंधक राममोहन शर्मा, अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू, कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह बघेल, लेखापरीक्षक ठाकुर शिशुपाल सिंह (पूर्व प्रधान) तथा सचिव रणवीर सिंह सहित अनेक ग्रामीणों का सहयोग रहा।

श्रीराम कथा के दौरान स्वामी हरि प्रकाश जी महाराज ने श्रीराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम का आदर्श जीवन आज के समाज के लिए मार्गदर्शक है। कथा श्रवण के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।


— RI News National Desk, Delhi
दिनांक : 04 फ़रवरी 2026


स्रोतः आरआई न्यूज फीड नेटवर्क (एकीकृत) | संपादक मंडल: आरआई न्यूज डेस्क (RI News Desk)

📅 प्रकाशित तिथि: 04 Feb 2026 को 12:16 PM बजे | गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top