खोजें लोड हो रहा है...
राष्ट्रीय डिजिटल समाचार मंच
ACADEMY
BREAKING
×

गाजीपुर: बाइक–साइकिल की आमने-सामने टक्कर में 10 वर्षीय बच्चे की मौत, बाइक सवार गंभीर

🏫 प्रवेश प्रारंभ (सत्र 2026-27) 🚲 फ्री साइकिल ऑफर

केराला मॉडल एजुकेशन, यूसुफपुर (Kerala Model Education, Yusufpur)

🎯 कक्षा: KG से कक्षा 11वीं तक | विशेष: कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए फ्री साइकिल! 🚲

गाजीपुर सड़क हादसा: बाइक और साइकिल की टक्कर में 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Byline: — Awanish Kumar Rai
Date: 01 मार्च 2026

भांवरकोल (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के भांवरकोल–अवथहीं मार्ग पर लोचाइन विश्वकर्मा मंदिर के पास रविवार अपराह्न एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में लोचाइन निवासी 10 वर्षीय अमित राजभर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

🏫 प्रवेश प्रारंभ (सत्र 2026-27) ADMISSION OPEN

ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, लौवाडीह (Glorious Public School, Lauwadih)

🎯 कक्षा: KG से कक्षा 8वीं तक | अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आज ही संपर्क करें

मृतक अमित राजभर, लोचाइन निवासी रवीन्द्र राजभर उर्फ टनमन का पुत्र था। वह दो भाइयों में छोटा था और कक्षा दो में एक निजी विद्यालय में पढ़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में अमित के पिता मजदूरी के साथ-साथ हलवाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार को अमित साइकिल से सुखडेहरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह विश्वकर्मा मंदिर से थोड़ा आगे बढ़ा, सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने घायल अमित को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में बाइक सवार अमन कुमार, निवासी नरयनापुर (थाना करीमुद्दीनपुर) भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस की 112 वाहन सेवा मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े घायल बाइक सवार को सीएचसी मुहम्मदाबाद भिजवाया। इसके बाद थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय, उप निरीक्षक अनोज कुमार सिंह एवं दयाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मृतक के आवास पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। पिता रवीन्द्र राजभर उर्फ टनमन, मां रीमा देवी, बहन दुर्गा और बड़े भाई अजीत राजभर का रो-रोकर बुरा हाल है।

🌐 RiNews प्रामाणिक पाठक हित एवं सहयोग मंच
🚨

ऑनलाइन ठगी की तुरंत रिपोर्ट करें

किसी भी प्रकार के डिजिटल या बैंक फ्रॉड होने पर गृह मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल पर सुरक्षित शिकायत दर्ज कराएं।

🔐

कागजात रखें डिजिटल और सुरक्षित

आधार, पैन और ड्राइविंग लाइसेंस को सरकारी डिज़िलॉकर में संभालें। देश भर में हर जगह कानूनी रूप से मान्य।

🍳

स्मार्ट किचन एवं घरेलू टूल्स

समय और मेहनत बचाने वाले सबसे सस्ते और उपयोगी टूल्स जो हर घर की रसोई की दैनिक ज़रूरतों को आसान बनाते हैं।

💡

रिचार्जेबल इमरजेंसी लाइट्स

बिजली कटने की चिंता खत्म! बजट में आने वाली सबसे चमकदार और लंबे बैकअप वाली बेस्ट-सेलिंग लाइट्स।

🤝 RiNews का वादा: पूर्णतः पारिवारिक वातावरण, निष्पक्ष पत्रकारिता और सिर्फ आपका डिजिटल हित।


स्रोतः आरआई न्यूज फीड नेटवर्क (एकीकृत) | संपादक मंडल: आरआई न्यूज डेस्क (RI News Desk)

📅 प्रकाशित तिथि: 01 Mar 2026 को 08:36 PM बजे | गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top