RI NEWS SPECIAL | लउवाडीह गौरव
लउवाडीह का बेटा योगेश कुमार राय JSW Group में Assistant Manager नियुक्त — क्षेत्र में खुशी की लहर
RI NEWS DESK | लउवाडीह
लउवाडीह गांव के प्रतिभाशाली युवा और RI News परिवार के सक्रिय सदस्य
योगेश कुमार राय ने क्षेत्र का मान बढ़ाते हुए देश की अग्रणी औद्योगिक कंपनी
JSW Group में Mechanical Department के
Assistant Manager पद पर स्थान प्राप्त किया है।
यह सफलता लउवाडीह के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। योगेश जी ने अपनी नियुक्ति को “जीवन का सपना पूरा होने” जैसा बताया और कहा कि वे JSW में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर कंपनी और क्षेत्र दोनों का नाम रोशन करना चाहते हैं।
परिवार, मित्रों और मार्गदर्शकों के सहयोग को उन्होंने अपनी सफलता का आधार बताया। लउवाडीह में भी इस खबर से खुशी का माहौल है और युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
RI News परिवार की ओर से योगेश कुमार राय को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। लउवाडीह ऐसे ही होनहार युवाओं से निरंतर आगे बढ़ता रहे।
#Lauwadi h #JSWGroup #AssistantManager #MechanicalDepartment #RINewsFamily #ProudOfLauwadi h
