खोजें लोड हो रहा है...
राष्ट्रीय डिजिटल समाचार मंच
ACADEMY
BREAKING
×

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा कांस्टेबल को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

🏫 प्रवेश प्रारंभ (सत्र 2026-27) 🚲 फ्री साइकिल ऑफर

केराला मॉडल एजुकेशन, यूसुफपुर (Kerala Model Education, Yusufpur)

🎯 कक्षा: KG से कक्षा 11वीं तक | विशेष: कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए फ्री साइकिल! 🚲

गाज़ीपुर | 19 दिसंबर 2025
— Avanish Rai | Bureau Chief (Local)

प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल को थप्पड़ मारती कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष महबूब निशा
प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल को थप्पड़ मारती कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष महबूब निशा। (फोटो: सोशल मीडिया)

गाज़ीपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष महबूब निशा द्वारा एक पुरुष पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि RI News इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में कांग्रेस नेत्री आरोप लगाती नजर आ रही हैं कि प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक पुरुष कांस्टेबल ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे उनका कपड़ा भी खिंच गया। उनका कहना है कि महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती अनिवार्य होती है, लेकिन उस समय उन्हें पुरुष कांस्टेबल द्वारा रोका गया।

🏫 प्रवेश प्रारंभ (सत्र 2026-27) ADMISSION OPEN

ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, लौवाडीह (Glorious Public School, Lauwadih)

🎯 कक्षा: KG से कक्षा 8वीं तक | अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आज ही संपर्क करें

बताया गया है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा कार्यालय घेराव का कार्यक्रम तय किया गया था। जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर लेकर छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय की ओर शांतिपूर्ण तरीके से बढ़ रहे थे।

इस दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र में तैनात भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया, जिससे धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। इसी दौरान महबूब निशा के साथ कथित दुर्व्यवहार की बात सामने आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

महबूब निशा ने आरोप लगाते हुए कहा कि धक्का-मुक्की में उन्हें चोट आई है और उनके हाथों में पहनी चूड़ियां भी टूट गईं। उन्होंने इस घटना को महिलाओं की गरिमा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, शहर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान मौके पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मी मौजूद थीं और किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया गया।

नोट: यह समाचार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और संबंधित पक्षों के बयानों पर आधारित है। RI News किसी भी वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि का दावा नहीं करता है।

🌐 RiNews प्रामाणिक पाठक हित एवं सहयोग मंच
🚨

ऑनलाइन ठगी की तुरंत रिपोर्ट करें

किसी भी प्रकार के डिजिटल या बैंक फ्रॉड होने पर गृह मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल पर सुरक्षित शिकायत दर्ज कराएं।

🔐

कागजात रखें डिजिटल और सुरक्षित

आधार, पैन और ड्राइविंग लाइसेंस को सरकारी डिज़िलॉकर में संभालें। देश भर में हर जगह कानूनी रूप से मान्य।

🍳

स्मार्ट किचन एवं घरेलू टूल्स

समय और मेहनत बचाने वाले सबसे सस्ते और उपयोगी टूल्स जो हर घर की रसोई की दैनिक ज़रूरतों को आसान बनाते हैं।

💡

रिचार्जेबल इमरजेंसी लाइट्स

बिजली कटने की चिंता खत्म! बजट में आने वाली सबसे चमकदार और लंबे बैकअप वाली बेस्ट-सेलिंग लाइट्स।

🤝 RiNews का वादा: पूर्णतः पारिवारिक वातावरण, निष्पक्ष पत्रकारिता और सिर्फ आपका डिजिटल हित।


स्रोतः आरआई न्यूज फीड नेटवर्क (एकीकृत) | संपादक मंडल: आरआई न्यूज डेस्क (RI News Desk)

📅 प्रकाशित तिथि: 19 Dec 2025 को 03:18 PM बजे | गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top