
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का विमान हादसे में निधन, 5 की मौत
मुंबई/बारामती | 28 जनवरी 2026 — RI News डेस्क
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री : का बुधवार सुबह विमान हादसे में निधन हो गया।
66 वर्षीय अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे। सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर
लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड विमान रनवे से फिसल गया और उसमें भीषण आग लग गई।
हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा
महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के अनुसार विमान पहली बार लैंडिंग के दौरान रनवे स्पष्ट न दिखने के कारण
दोबारा ऊपर ले जाया गया। इसके बाद रनवे-11 पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश की गई,
इसी दौरान विमान नियंत्रण खो बैठा और रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार लैंडिंग के समय पायलट द्वारा कोई इमरजेंसी सिग्नल या
‘मेडे कॉल’ नहीं दी गई थी।
मृतकों का विवरण
- अजित पवार – महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री
- एक निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO)
- दो पायलट
- एक महिला क्रू मेंबर
राज्य में शोक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं और झंडे आधे झुके रहेंगे।
आज राज्य के स्कूलों में अवकाश भी घोषित किया गया है।
अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में किए जाने की संभावना है।
जांच शुरू
विमान हादसे की जांच संबंधित विमानन एजेंसियों द्वारा शुरू कर दी गई है।
हादसे से जुड़े CCTV फुटेज और तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है।
