
Awanish Kumar Rai | Bureau Chief, Ghazipur | 4 मार्च 2026
गाजीपुर में गंगहर नदी से युवक का शव मिला
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना भांवरकोल क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के उत्तर स्थित गंगहर नदी में एक युवक का शव उतराया मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राधेमोहन राय उर्फ लखन के रूप में हुई है, जो बीते 1 मार्च से लापता था।
1 मार्च से था लापता
प्राप्त जानकारी के अनुसार राधेमोहन राय 1 मार्च की सुबह घर से घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाना भांवरकोल में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
नदी में उतराया मिला शव
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गंगहर नदी में एक शव उतराते देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्रोतः आरआई न्यूज फीड नेटवर्क (एकीकृत) | संपादक मंडल: आरआई न्यूज डेस्क (RI News Desk)
📅 प्रकाशित तिथि: 04 Mar 2026 को 08:11 PM बजे | गाजीपुर, उत्तर प्रदेश



