
देवबन्दपुर-अम्बेडकर नगर: ठिकरवा (भभौरा) क्षेत्र में आयोजित होने वाले
“श्री नवचंडी पंच कुंडी नव दिवसीय महायज्ञ” को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
25 मई से प्रारंभ होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन में काशी, वृंदावन और अयोध्या से संत-महात्माओं का आगमन होगा।
महायज्ञ में प्रतिदिन श्रीमद भागवत अमृत कथा, भजन-कीर्तन एवं भव्य झांकियों का आयोजन किया जाएगा।
महायज्ञ का शुभारंभ 25 मई 2026, सोमवार को प्रातः 7 बजे भव्य
कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात
26 मई 2026, मंगलवार को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
यज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक झांकियों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन शाम 6 बजे से 7 बजे तक सत्संग एवं भजन-कीर्तन तथा शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक
श्रीमद भागवत अमृत कथा का आयोजन होगा। कथा का श्रवण करने के लिए आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
इस महायज्ञ में मुख्य रूप से स्वामी हरिप्रकाश जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त होगा।
वहीं वाराणसी से पधार रहे आचार्य पं. अशोक मिश्रा वैदिक विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराएंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन भव्य झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विशेष बात यह है कि इस धार्मिक आयोजन में काशी, वृंदावन और अयोध्या से कई संत-महात्माओं के पधारने की सूचना है।
इसके अतिरिक्त बजरंग अखाड़ा परिषद के नागा अध्यक्ष बच्चा बाबा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे,
जिससे आयोजन की धार्मिक गरिमा और अधिक बढ़ गई है।
महायज्ञ के समापन अवसर पर 2 जून 2026, मंगलवार को अरणि मंथन एवं अभिमुंजन,
यज्ञ पूर्णाहुति, विशाल भंडारा एवं संत विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार इस दिन हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है।
आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान देखने को मिल रहा है।
यज्ञ में विशेष सहयोग हरिश्चंद्र वर्मा, अंगद वर्मा, शिवाकांत उपाध्याय, अनिल उपाध्याय
एवं समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा दिया जा रहा है।
वहीं धार्मिक सहयोग में आचार्य अशोक मिश्रा, राजू मिश्रा, उमेश मिश्रा और बंटी बाबा की सक्रिय भूमिका रहेगी।
आयोजन समिति ने बताया कि इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम के लिए
“वर्मा बिल्डिंग मैटेरियल” द्वारा भी विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कथा एवं यज्ञ का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
संपर्क सूत्र: 8858719973, 9454736560
— RI News Desk
