नागवार गुजरी मां के चरित्र पर टिप्पणी: बुआ को दी खौफनाक मौत, गर्दन पर चाकू से किए कई वार, हत्यारोपी गिरफ्तार
बिधूना मोहल्ला सूरजपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष कुमारी की चाकू मारकर की गई हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया है। मृतका का पड़ोसी मुंहबोला भतीजा ही उसका हत्यारा निकला। उसने महिला की गर्दन पर चाकू से छह वार किए थे।
स्रोत: अमर उजाला



